Buffalo Gulps Gold Mangalsutra: इतने लाख का सोना निगल गई भैंस, डॉक्टर भी हैरान, जानें पूरा मामला

 

India News (इंडिया न्यूज), Buffalo Gulps Gold Mangalsutra: आए दिन आप अजीबो गरीब खबरों से दो चार होते रहते होंगे। अब एक और अनोखे खबर के लिए तैयार हो जाईए। जिसे सुनकर आप अपना सिर पीट लेंगे। ये खबर महाराष्ट्र के वाशिम जिले की है जहां एक भैंस ने दो लाख रुपये के मंगलसूत्र को निगल लिया। इस मंगलसूत्र को भैंस के पेट से निकालने के लिए 2 घंटे तक लंबा ऑपरेशन किया गया। तब जा कर मंगलसूत्र भैंस के पेट से  बाहर निकाला गया।  जो कोई भी इस खबर को सुन रहा वही दंग रह जा रहा।

क्या है मामला 

हैरत कर देने वाली खबर  महाराष्ट्र के वाशिम जिले के एक गांव से सामने आई है। दरअसल एक महिला ने सोने से पहले अपना मंगलसूत्र उतारकर प्लेट में रख दिया था। जब महिला अगले दिन सो कर उठी और अपना मंगलसूत्र ढूंढ़ा तो उसे नहीं मिला। फिर  महिला ने  जिस प्लेट में  मंगलसूत्र को रखा था उस प्लेट की जांच की। तब उसे ध्यान आया कि उसने उसे प्लेट में चारा डालकर उसने भैंस को दे दिया था। ठहरा वो जानवर बिना देरी किए भैंस ने  चारे के साथ मंगलसूत्र को भी  निगल लिया।

 

फिर भैंस की सर्जरी कराई गई और ऑपरेशन से 25 ग्राम का मंगलसूत्र बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें:-

Comments

Popular posts from this blog

World Cup 2023 Final: वर्ल्‍ड कप फाइनल में पीएम मोदी के साथ ये दिग्गज भी रहेंगे मौजूद, PMO ने स्वीकारा आमंत्रण

Israel-Hamas War: मोदी सरकार की तारीफ में जुटी शेहला रशीद, कह दी बड़ी बात; जानें मामला

India-Nepal Border: नवरात्रि को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, ली जा रही सघन तलाशी