Delhi Rain: दिल्ली में बाढ़ग्रस्त इलाकों में स्कूल बंद करने का आदेश, दिल्ली के इन इलाकों में पहुंचा बाढ़ का पानी



India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Rain: देशभर में इन दिनों लगातार भारी बारिश हो रही है। देश के अधिकतर इलाकों में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गुरुवार सुबह यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर पर पहुंच गया है। राजधानी में यमुना के बढ़े जलस्तर की वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाक़ों में पानी की परेशानी हो सकती है। यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण दिल्ली में स्थिति पर डीडीएमए (दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) की बैठक एलजी सचिवालय में शुरू हुई।

बाढ़ग्रस्त इलाकों में स्कूल बंद करने का आदेश

दिल्ली में बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय का सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को आदेश दिया गया है कि जिन भी निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा है। वहां पर बिना आदेश का इंतजार किए सरकारी और प्राइवेट स्कूल तुरंत बंद किए जाएं।

दिल्ली के इन इलाकों में पहुंचा बाढ़ का पानी

  • यमुना बाज़ार
  • आईटीओ
  • राजघाट
  • सिविल लाइन
  • उस्मानाबाद
  • मॉन्टेसरी
  • मजनू का टीला़
  • निगम बोध घाट
  • जैतपुर
  • गीता कॉलोनी
  • कश्मीरी गेट – आईएसबीटी
For More Information

Website👉 https://indianews.in/

Youtube👉https://youtube.com/@IndiaNewsoffc
 

ये भी पढ़े- ट्रैक पर जलभराव के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित, 400 से अधिक ट्रेंने रद्द 

Comments

Popular posts from this blog

World Cup 2023 Final: वर्ल्‍ड कप फाइनल में पीएम मोदी के साथ ये दिग्गज भी रहेंगे मौजूद, PMO ने स्वीकारा आमंत्रण

Israel-Hamas War: मोदी सरकार की तारीफ में जुटी शेहला रशीद, कह दी बड़ी बात; जानें मामला

India-Nepal Border: नवरात्रि को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, ली जा रही सघन तलाशी