Delhi Metro:दिल्ली मेट्रो में आंटी और कपल के बीच बहस, कहा – जो करना है घर में करो यहां नहीं.. थोड़ी शर्म आनी चाहिए


 India News (इंडिया न्यूज़), Couple Fight With Aunties In Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ते जी से वायरल हो रहा है। बता दें जो वीडियो वायरल हो रही है उसमे एक कपल को दो महिलाओं के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है। दरअसल आंटी को मेट्रो के अंदर कपल के खड़े होने का अंदाज पसंद नहीं आया, तो उन्होंने टोक दिया। फिर क्या था। कपल बहसा बहसी पर उतारू हो गया। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो वायरल हो गया है।


क्या है पूरा मामला ?

वायरल हुई क्लिप में ये साफ देखा  जा सकता है कि आंटी मेट्रो में मौजूद एक कपल की हरकतों से नााराज हो जाती हैं। इसके बाद कपल से बहस करने लगती है। आंटी कहती है- जो करना है घर में करो यहां नहीं। थोड़ी शर्म आनी चाहिए। इस पर लड़का कहता है, खड़े होकर बात करना गलत है क्या और शर्म किस बात की। इसके बाद बात इतनी बढ़ जाती है कि कपल और आंटियों के बीच तीखी बहसबाजी शुरू हो जाती है। कपल कहता है- आपको बोलने का कोई हक नहीं। अपने काम से मतलब रखिए।

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

बता दें इस वीडियो को  ट्विटर पर @gharkekalesh हैंडल से शेयर किया गया है। यूजर ने कैप्शन में लिखा है, मेट्रो के भीतर एक कपल के खड़े होने का तरीका आंटी को पसंद नहीं आया। बता दें ये वीडियो शेयर किए जाने के बाद से ही तेजी से वायरल हो रही है। 26 जून को शेयर हुई वीडियो क्लिप पर अब तक 7.5 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं, जबकि लोगों ने जमकर कमेंट भी किया है।

For More Information

Website👉 https://indianews.in/

Youtube👉https://youtube.com/@IndiaNewsoffc

ये भी  पढ़ें – Uniform Civil Code: जानें UCC के बारे में सबकुछ.. क्या है ये कानून..इसके लागू होने से क्या बदलेगा?  

#Indianews 

Comments

Popular posts from this blog

Punjab Police: पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम, ये था गिरफ्तार आतंकियों का प्लान

Christmas 2023: Neha Dhupia ने शेयर की क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें, अंगद बेदी और बच्चों संग बिताए पलों की दिखाई झलक

Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’